-राजापाकर में शुरू हुआ 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ, भक्तिमय हुआ माहौल
कल रात्रि में होगा भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन
राजापाकर (वैशाली)/संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार के नुनफर टोला में रविवार को 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ धूमधाम से प्रारंभ हुआ। यज्ञ का समापन कल सोमवार को होगा। समापन के उपरांत रात्रि में भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व सुबह से ही दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुँचकर परिक्रमा व पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में “हरे राम हरे कृष्णा, गौरी शंकर सीताराम” की गूंज से भक्तिमय वातावरण बन गया है।
अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ आचार्य विवेक कुमार झा, पंडित इंद्रेश झा, लल्लन कुमार झा, मनीष कुमार तिवारी एवं देवानंद तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। यज्ञ स्थल पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

बाजार में मिठाई एवं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सज गई हैं, जिससे पूरा इलाका मेले जैसा प्रतीत हो रहा है। कल रात्रि में आयोजित विवाह कीर्तन में समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी से प्रसिद्ध व्यास बबलू यादव अपनी मंडली के साथ प्रस्तुति देंगे।
अष्टयाम यज्ञ की व्यवस्था में फुदेनी महतो, मानटुन कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, दीपक महतो, धर्मवीर महतो, धर्मेंद्र कुमार सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे बाजारवासियों का सहयोग मिल रहा है।
#अष्टयामयज्ञ #राजापाकर #भक्तिमयमाहौल #विवाहकीर्तन #वैशालीसमाचार #धार्मिककार्यक्रम












