Advertisement

राजापाकर के प्रियांशु राज बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर

-राजापाकर के प्रियांशु राज बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर

राजापाकर, संजय श्रीवास्तव।
प्रखंड के बैकुंठपुर पंचायत स्थित गंगाजल ग्राम निवासी लक्ष्मेश्वर सिंह के पौत्र एवं मनोज सिंह के पुत्र प्रियांशु राज ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के पद पर चयनित होकर प्रखंड एवं अपने परिवार का नाम रौशन किया है।
प्रियांशु राज ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक पड़ाव है और आगे भी ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।


उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने प्रियांशु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में दादा शंभू नाथ सिंह, शिक्षाविद शिवचंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष अविनाश रंजन उर्फ ज्योति शर्मा, पूर्व सरपंच बृजमोहन सिंह, सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर, राजीव सिंह, अमरेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।