Advertisement

राजस्व महाअभियान को लेकर राजापाकर प्रखंड कार्यालय में सर्वे अमीनों की बैठक

-राजस्व महाअभियान को लेकर राजापाकर प्रखंड कार्यालय में सर्वे अमीनों की बैठक

-आवेदनों को शीघ्र ऑनलाइन करने का निर्देश

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।

राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में अंचलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सभी सर्वे अमीनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए राजस्व महाअभियान के तहत लिए गए लगभग 8 हजार आवेदनों की समीक्षा की गई और उन्हें स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर रैयतों के आवेदन लिए गए थे। जिन रैयतों के खाता, खेसरा, रकवा या नाम जमाबंदी में छूटे हुए थे, उनके 7 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे। अब इन सभी आवेदनों को ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी सर्वे अमीनों को निर्देश दिया कि वे शीघ्रता से सभी आवेदनों को जांचकर ऑनलाइन करें, ताकि रैयतों की सुविधा के लिए समय पर जमाबंदी अपडेट की जा सके। साथ ही, बटवारा करने, मृतक रैयतों के नाम हटाकर उनके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम पर जमाबंदी दर्ज करने जैसे आवेदनों को भी प्राथमिकता से ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान सभी सर्वे अमीनों का लॉगिन आईडी भी तैयार किया गया, ताकि वे सीधे पोर्टल पर अपने कार्यों को अपडेट कर सकें।
इस अवसर पर अमीन रवि रंजन कुमार, निशांत कुमार, आफताब आलम, लव कुमार, मुरली कुमार, नरेश कुमार, आयुष कुमार, रुचि कुमारी, स्वाति कुमार, मुरलीधर यादव, राहुल कुमार, रचना कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।