Advertisement

राजविंदर सिंह भट्टी बनाए गए बिहार के नए डीजीपी,एसके सिंघल के बाद अब संभालेंगे कमान

-राजविंदर सिंह भट्टी बनाए गए बिहार के नए डीजीपी,एसके सिंघल के बाद अब संभालेंगे कमान

 

पटना।संवाददाता।

बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी को बनाया गया है. ये भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. रविवार को बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा नए डीजीपी के नाम की अधिसूचना जारी की गई है. पूर्व डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद राजविंदर सिंह भट्टी को सूबा का नया डीजीपी बनाया गया है. भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे.