-राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
दलसिंहसराय/समस्तीपुर। निर्वाचक निबन्धन पदाधिकारी 134 उजियारपुर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आगामी बिधान सभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बंधित बिभिन्न विषयो पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में मतदाता सूची की तैयारी पर चर्चा करते हुए हर सम्भव सहयोग का अनुरोध किया गया। साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी दी गयी। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, सहायक निर्वाचन निबन्धन पदाधिकारी समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि थे।












