-रंगदारों के निशाने पर स्क्रैप कारोबारी का परिवार, मिली धमकी – पैसे दो, वरना अंजाम भुगतान होगा
सम्वाददाता। पटना/कटिहार।
कटिहार के व्यवसायियों में रंगदारों का आतंक, पहले भी बंदूक के बल पर स्क्रैप व्यवसाई से वसूला की जा चुका है रंगदारी मगर इस बार फिर से रंगदारो के द्वारा रंगदारी मांगने पर व्यवसाई ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से कर दिया रंगदारी मांगने का शिकायत, पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है
नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र ग्राम निवासी दिनेश कुमार पोद्दार के पत्नी बिंदु देवी द्वारा लिखित शिकायत में नगर थाना से यह कहा गया है कि उनकी पति स्क्रैप व्यापारी है, जिनसे उसी मोहल्ले के आसपास के रहने वाले सन्नी,भोला और अर्जुन ने मिलकर बंदूक के बल पर 25 हज़ार के रंगदारी का मांगा किया था, किसी तरह उस बार 15 हज़ार रंगदारी देकर मामले को रफा-दफा किया गया था।

मगर फिर से वही अपराधी रंगदारी मांग रहे हैं, रंगदारी नहीं देने के एवज में घर पहुंच कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, रंगदारी मांगते वक्त यह लोग बंदूक दिखाकर दहशत भी बनाते हैं और रंगदारी नहीं देने के एवज में जान मारने या घर से उठा लेने की धमकी दे रहे हैं, जिस कारण पूरा परिवार दहशत में है हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों आरोपी गिरफ्तार होने से कुछ हद तक व्यवसायियों में राहत तो है। लेकिन अब भी परिवार में दहशत के हालात को महसूस किया जा सकता है।
बिंदु देवी के शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये तुरंत तीनों आरोपी सन्नी, अर्जुन और भोला को गिरफ्तार कर लिया है, सदर डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आया है उसमें पता चला है यह लोग पेशेवर अपराधी है और आसपास के इलाके में भी कई लोगों से हाल के दिनों में रंगदारी वसूला है,
डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते इन तीनो लोग को गिरफ्तार किया है और भी अगर किसी से इन लोगों ने रंगदारी मांगा है या और कोई व्यवसायियों का भया दोहन करते हुये रंगदारी मांगते हैं तो वैसे व्यवसाई जरूर शिकायत पुलिस से करें। पुलिस निश्चित तौर पर व्यापारियों के सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस मामले के बाद एक बात साफ होने लगा है कि पुलिस को अपने इंटेलिजेंस को और विकसित करना पड़ेगा ताकि रंगदारी की ऐसी सूचनाएं पुलिस तक पहले ही पहुंच जाए,साथ ही ऐसे कार्रवाई से लोगों के भरोसा भी जितना पड़ेगा ताकि व्यवसायियों से बेखौफ रंगदारी मांगने वालों पर ब्रे
















