Advertisement

मौसम: सितंबर में मई-जून वाली गर्मी

मौसम: सितंबर में मई-जून वाली गर्मी

-फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

संवाददाता। पटना।

सितंबर महीने में पटना समेत बिहार को कई जिलों के लोग गर्मी से परेशान हैं। दोपहर में तो मई-जून जैसा हाल है, हालांकि सुबह-शाम थोड़ी ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है क्योंकि आसमान बिल्कुल साफ है। इसका मतलब है कि पटना में 40 फीसदी कम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पटना आईएमडी के अनुसार, इस बार मॉनसून की विदाई देर से होगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पटना में बारिश होगी और बारिश की कमी पूरी हो जाएगी।

बिहार में अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ गया है। टर्फ लाइन देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिसका बिहार पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा। इस कारण राज्य में बारिश की कमी बनी रहेगी।
अब धीरे-धीर बिहार से भी मॉनसून की विदाई हो जाएगी।