Advertisement

मोतीपुर बाजार में भीषण आग, 5 की मौत, 4 घायल

-मोतीपुर बाजार में भीषण आग, 5 की मौत, 4 घायल

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर बाजार में देर रात लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर कैंप कर रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हुए हैं।