Advertisement

मोतिहारी में बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोद कर किया जख्मी

चंपारण की खबर::

-मोतिहारी में बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोद कर किया जख्मी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को उसके डेरा जाने के क्रम में चाकू से मार मार कर जख्मी कर दिया। लोगों ने गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।


डाक्टर के अनुसार युवक पर लगभग 5 चाकू से अधिक वार किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा का बताया जा रहा है। डाक्टर द्वारा नगर थाना पुलिस को दिया गया सूचना।जख्मी युवक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सौरभ द्विवेदी के रूप में हुई है‌। सूचना पर पुलिस पहुंच कर करवाई में जुटी।