Advertisement

मोकामा गोलीकांड: अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव

-मोकामा गोलीकांड: अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव

-राजद पर साधा निशाना

ब्यूरो।पटना।

मोकामा गोलीकांड की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बचाव किया है। मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई मौकों पर जनप्रतिनिधि से बार-बार लोगों की ओर से रिक्वेस्ट किया जाता है, इसलिए जनता के दबाव में क्षेत्र में पहुंचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी के ऊपर अगर कोई गोली चलाएगा, तो सेल्फ डिफेंस कदम उठाना पड़ता है।
अशोक चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह तो अपने क्षेत्र के लोगों, जनता की सुरक्षा में गए थे और कानून का भी पालन किया, लेकिन तेजस्वी यादव समेत अन्य आरजेडी-कांग्रेस नेता बोल रहे हैं, उन्हें अपने शासन को याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे थे, उनके खिलाफ अनंत सिंह मजबूती के साथ खड़े रहे। लेकिन फिर भी उन्होंने कानून का पालन किया।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- ‘जो परिस्थिति थी, उसमें एक जनप्रतिनिधि की तरह उन्होंने कानून का भी अनुपालन किया। कानून का पालन करके जेल गए, जो न्याय निर्णय होगा, उसका अनुपालन करेंगे। लेकिन आरजेडी के शासन में तो सरकार पोषित किस तरह से अपराध हुआ करते थे। किस तरह से हत्या हुआ करती थी, किस तरह से अपराधी घटना हुआ करती थी, किस तरह से रंगदारी मांगे जाए थे, किस तरह से किडनैपिंग होता था, सबको पता है। जिनके शासन काल में किडनैपिंग उद्योग की शुरुआत हुई, उन्हें मोकामा की घटना पर बोलने का अधिकार नहीं हैं।’