-मैट्रिक परीक्षा 2026 में अदिति कुमारी ने 89.2% अंक लाकर बढ़ाया प्रखंड का मान
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक। मैट्रिक परीक्षा 2026 में बंदरा प्रखंड के घोसरामा गांव की छात्रा अदिति कुमारी ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति बैंगरा हाईस्कूल की छात्रा है और उसने गांव के ही स्वामी विवेकानंद कोचिंग सेंटर के संस्थापक जयप्रकाश झा के मार्गदर्शन में पढ़ाई की।

किसान परिवार से आने वाली अदिति के पिता चंद्रशेखर महतो खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अदिति ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
अदिति ने बताया कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी और अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को देती है। उसका सपना आगे चलकर मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है।
अदिति की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उसे बधाई दे रहे हैं।












