Advertisement

मेरे खिलाफ रची गई साजिश : राहुल

मोतिहारी। राजन द्विवेदी

-मेरे खिलाफ रची गई साजिश : राहुल

समाजसेवी सह व्यवसायी राहुल अग्रवाल ने शनिवार को दूसरी बार प्रेसवार्ता कर सागर सूरज पर दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि चार दिन पूर्व प्रेसवार्ता किया गया था। इसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स, बलुआ व्यवसायी संघ, हिंदी बाजार व्यवसायी संघ, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मेरे द्वारा सोशल मीडिया पर उक्त कथित पत्रकार से 11 सवालों के जवाब मांगा था। लेकिन, जवाब अब तक नहीं मिला। बावजूद एक वीडियो रिलीज कर मुझे अपशब्द एवं कुपोषण बीमारी से ग्रसित होने की बात कही गई।

गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व उक्त कथित पत्रकार पर कथित हमला हुआ था। मामले में राहुल अग्रवाल को संदिग्ध रूप से आरोपित किया गया था। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे झूठा फसाया गया है। उन्होंने प्रशासन से उक्त पत्रकार व खुद का मेडिकल जांच कराने का अनुरोध किया है। ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए।