-मुहर्रम जुलूस में जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बंदरा। पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में मो. रेजा द्वारा पियर थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मुहर्रम जुलूस के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया।
मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद ताज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई है।












