-शराब सहित कारोबारी महिला गिरफ्तार
-भेजा गया जेल
-आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज
-दूसरे मामले में शराब की कार्टून सहित बाइक बरामद
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
हत्था थाना पुलिस की शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्ती जारी है। हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी पांडे टोला से पुलिस ने महिला कारोबारी सुमित्रा देवी को गिरफ्तार किया है। हत्था थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि सुमित्रा के पति सुमन कुमार शराब मंगाता है और उसकी पत्नी सुमित्रा शराब बेचने का काम करती है। उसके पास से 12 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद किए गए हैं।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद कारोबारी महिला को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं सखौरा-तेपरी पथ में तालाब में एक बाइक एवं अंग्रेजी शराब की 23 बोतलों से भरी हुई कार्टून पुलिस ने बरामद की है। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते हीं कारोबारी मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में कारोबारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।















