-शांति समिति की बैठक आयोजित,बिना लाइसेंस सरस्वती पूजा-कार्यक्रमों के आयोजन पर होगी कार्यवाई
-डीजे बजाने पर भी होगी कार्यवाई
-असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी के निर्देश
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
सरस्वती पूजा आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिले के हत्था ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें क्षेत्र के सामाजिक, दलिए एवं पंचायती राज के प्रतिनिधियो की उपस्थिति रही। इस दौरान क्षेत्र में सरस्वती पूजा के आयोजनों को लेकर हत्था ओपी के अध्यक्ष शशि रंजन ने स्पष्ट लहजों में कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए लाइसेंस लेने की अनिवार्यता लागू की गई है।

इस दौरान डीजे साउंड सिस्टम का प्रयोग पूर्णत वर्जित रहेगा। असामाजिक तत्वों,उपद्रवियों एवं आपराधिक चरित्र के लोगों की गतिविधियों पर सभी जनप्रतिनिधि जिम्मेवारी पूर्ण तरीके से नजर रखें और इसकी त्वरित सूचना पुलिस पदाधिकारी को दें ताकि उनपर त्वरित कार्यवाई की जा सके।अन्यथा की स्थिति में उपद्रवियों एवं जिम्मेवार लोगों पर सीधी कार्रवाई संभव है। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा एवं विसर्जन को लेकर कहीं भी नाच -गाना, जुलूस,प्रदर्शन,डीजे का प्रयोग, सभा- कार्यक्रम,सामाजिक शौहार्द बिगाड़ने की कोशिश,सोसल मीडिया का दुरुपयोग आदि नहीं होगा। किसी भी तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता जरूरी है, अन्यथा की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कर सीधी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल,पदाधिकारी, दंडाधिकारी को अलर्ट पर रखने का निर्देश है। बैठक में ओपी के पुलिस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी थे।












