Advertisement

मुजफ्फरपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना — 11 विधानसभा क्षेत्रों के 4186 बूथों पर हो रही मतदान

-मुजफ्फरपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना — 11 विधानसभा क्षेत्रों के 4186 बूथों पर हो रही मतदान

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मुजफ्फरपुर जिले में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों के 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम और जरूरी सामग्रियों के साथ रवाना हो गईं।

इन पोलिंग पार्टियों को तीन अलग-अलग डिस्पैच सेंटरों से भेजा गया। हर सेंटर पर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और कोषांग से जुड़े कर्मियों ने बूथवार जांच की और मशीनों के सुरक्षित वितरण की प्रक्रिया पूरी की।

डिस्पैच सेंटरों पर वरिष्ठ अधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा दिशा-निर्देशों और आपातकालीन प्रबंधन से जुड़े अहम बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
वहीं, ईवीएम वितरण के दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मशीनों की निगरानी की और मतदान केंद्रों तक सुरक्षित ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मी आरक्षित रखे गए हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

#BiharElection2025 #MuzaffarpurVoting #PollingPartiesDispatched #ElectionUpdate #EVMMachines #MuzaffarpurNews #DemocracyFestival #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ #ElectionCommission