Advertisement

मुजफ्फरपुर: सदर थाने में ही चोरी करने पहुंच गए तीन चोर, जब्त वाहनों की बैटरी चुराते रंगेहाथ गिरफ्तार

-मुजफ्फरपुर: सदर थाने में ही चोरी करने पहुंच गए तीन चोर, जब्त वाहनों की बैटरी चुराते रंगेहाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। आमतौर पर अपराधियों और चोरों के मन में पुलिस और थाने का खौफ रहता है, लेकिन मुजफ्फरपुर में तीन युवकों ने इस धारणा को ही चुनौती दे दी। चोरों ने चोरी के लिए ऐसी जगह चुनी, जहां हर वक्त पुलिस की मौजूदगी रहती है। तीनों युवक सदर थाना परिसर में ही चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंच गए।


दरअसल, सदर थाना परिसर में जब्त कर रखे गए वाहनों की बैटरी चोरी करने के दौरान तीनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। थाने के भीतर ही चोरी की कोशिश से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
मामले में आवश्यक कानूनी एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाने के परिसर में ही चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के दुस्साहस को लेकर चर्चा तेज कर दी है।