Advertisement

मुजफ्फरपुर : सखौरा में हनुमान मंदिर के पास चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास

-सखौरा में हनुमान मंदिर के पास चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

प्रखंड के पटसारा पंचायत के सखौरा चौक पर हनुमान मंदिर के पास चबूतरा निर्माण कार्य का शुभारंभ गायघाट विधायक निरंजन राय के द्वारा शुक्रवार को किया गया। मौके पर विधायक ने बताया कि विधायक निधि से यहां निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई है। ग्रामीणों के द्वारा यहां निर्माण की मांग की गई थी।

शिलान्यास के साथ ही यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान यहां अरविंद राय,संजीत कुमार,अरुण राय,चंदन कुमार,इंद्रेश राय,भूषण ठाकुर,रविन्द्र सहनी आदि भी थे।