-मुजफ्फरपुर में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, सारण निवासी की मौत — एक घायल
मुजफ्फरपुर। जिले के पारू थाना क्षेत्र स्थित सारण-मुजफ्फरपुर सीमावर्ती दियारा इलाके में बुधवार को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। इस घटना में सारण जिले के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुजफ्फरपुर के एक युवक को जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने आज गोलीबारी का रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
#MuzaffarpurFiring #SaranBorder #BiharCrime #DiaraDispute #PoliceInvestigation












