-मुजफ्फरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 31 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
मुजफ्फरपुर/मयंक राज। शहर में युवा रक्तदाता ग्रुप मुजफ्फरपुर की ओर से केजरीवाल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस शिविर में 31 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्थापक गोपी मेहता ने कहा कि युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी इसी तरह रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहेगी।
इस अवसर पर मालीघाट टीपीओ में कार्यरत कृष्णनंदन काव्यांश, राज चौधरी, पवन कुमार, रेयान सूर्यवंशी, सूरज, मयंक राज, रौशन, शिवम चंद्रवंशी, अमन मोंटी, रणवीर कुमार, संकेत सर्राफ, अजीत, सुमन कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, बादल कुमार, स्मृति सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।












