-मुजफ्फरपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य तैयारी
-हवन-यज्ञ से लेकर सम्मान समारोह तक होंगे कई कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर: जिले के खबरा ग्राम में 20 अप्रैल 2026, सोमवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शंख ध्वनि और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बनेगा।
हवन-पूजन के उपरांत भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं स्थानीय विधायक रोमित कुमार को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के अंत में भगवान परशुराम के महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा, जहां श्रद्धालु ‘परशुराम भोग’ का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन का नेतृत्व राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद, मुजफ्फरपुर, बिहार एवं खबरा ग्राम के समस्त ग्रामवासी मिलकर कर रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।












