-मुजफ्फरपुर में दुकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
मुजफ्फरपुर। जिले के माधोपुर सुस्त क्षेत्र में रविवार को एक जनरल स्टोर एवं स्टेशनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के नेतृत्व में दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

आग बुझाने के लिए 3 छोटी गाड़ियां, 2 बड़ी दमकल गाड़ियां और एक बाउजर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
यह घटना अनुमंडल अग्निशमालय मोतीपुर के अंतर्गत ग्राम पांसलवा, थाना मोतीपुर एवं प्रखंड मोतीपुर क्षेत्र की है। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी क्षति टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












