Advertisement

मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

-मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

मुजफ्फरपुर। मणिका चौक नहर रोड स्थित पायल ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो ताले टूटे मिले और दुकान में बिखरी हुई वस्तुएं देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुशहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। फिलहाल चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

#Muzaffarpur #JewelleryShopTheft #PayalJewellers #MushahariThana #BiharCrimeNews #CCTVInvestigation #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ