-मुजफ्फरपुर में घने कोहरे का कहर: विजिबिलिटी कम, सड़क पर थमी रफ्तार
मुजफ्फरपुर। जिले में घने कोहरे की चादर ने शहर से लेकर गांव तक जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे की वजह से हाइवे और शहरी क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह के समय वाहन चालकों को लाइट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

मौसम में इस परिवर्तन ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड और कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव और बढ़ सकता है। लोग सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
#मुजफ्फरपुर #घना_कोहरा #मौसम_परिवर्तन #सड़क_सुरक्षा #सावधानी_जरूरी
















