Advertisement

मुजफ्फरपुर में एक दिसंबर को होगी जिला स्तरीय निबंध और क्विज प्रतियोगिता, चयनित छात्र लेंगे भाग

-मुजफ्फरपुर में एक दिसंबर को होगी जिला स्तरीय निबंध और क्विज प्रतियोगिता, चयनित छात्र लेंगे भाग

मुजफ्फरपुर। जिले में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की ओर से इसका आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता एक दिसंबर 2026 को समाहरणालय में सुबह 11:30 बजे से होगी।

इसको लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है। जारी पत्र के अनुसार, विधानसभा एवं विद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को चयनित प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले समाहरणालय पहुंचने को कहा गया है।