-🔥 मुजफ्फरपुर में आग का कहर — सूतापट्टी में नितिन ढंढारिया की दुकान जलकर राख
मुजफ्फरपुर। सूतापट्टी स्थित नितिन ढंढारिया की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि घटना डोमा पोखर के पास की है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
#मुजफ्फरपुर #आगकांड #सूतापट्टी #डोमापोखर #FireIncident #BreakingNews












