Advertisement

मुजफ्फरपुर: मालीघाट डीएवी में महिला शक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन,वरीय उप समाहर्ता ने किया उद्घाटन

-मालीघाट डीएवी में महिला शक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन,वरीय उप समाहर्ता ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट में महिला शक्ति को लेकर मुस्कान कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता जुली कुमारी के द्वारा किया गया। जिसमें लड़कियों को सफल महिला और महिला सशक्तिकरण की सार्थकता को लेकर उन्होंने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि उद्देश्य पूर्ण तरीके से महिला कामयाब होती है, तभी उसके जीवन की सार्थकता होती है।स्कूली एवं कॉलेज गोइंग छात्राओं को शुरू से ही एक कामयाब महिला बनने या अपने जीवन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए समयबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सीनियर डिप्टी कलेक्टर जुली कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इससे पहले उनका आतिथ्य सत्कार किया गया।बाद में शॉल एवं मोमेंटो आदि देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इस दौरान मेयर निर्मला साहू भी शामिल थी।मौके पर उन्होंने सफल महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की मिशाल बताई।कहा कि महिलाओं के प्रति आदर-सम्मान-सुरक्षा के भाव से इसकी महत्ता और बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. भारती नायक,डीएवी पब्लिक स्कूल बिहार जोन- सी के एआरओ अनिल कुमार तथा मालीघाट डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधक सह डीएवीपीएस बिहार जोन-ए के डीआरओ एस.के. झा समेत डीएवी से जुड़े शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल थे।इस दौरान डीएवी के अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं डीएवी के कार्य उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न संदर्भों का जिक्र करते हुए कामयाब महिलाओं की जमकर सराहना की और महिला शक्ति में ही समुचित शक्ति को सन्निहित बताया।