-पूसा में उमस भरी गर्मी, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री पहुंचा
समस्तीपुर/पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से 29 अगस्त 2026 का मौसम संबंधी आंकड़ा जारी किया गया है। आंकड़ों के अनुसार पूसा में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यह 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर 2 बजे यह 85 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक आर्द्रता के कारण वातावरण में उमस बनी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान पूसा में बारिश नहीं हुई और वर्षा का आंकड़ा शून्य मिलीमीटर दर्ज किया गया।
इस दौरान हवा की गति 8.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा पुरवा दिशा से चली। वाष्पोत्सर्जन 5.0 मिलीमीटर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।












