मुजफ्फरपुर: बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण को लेकर रैली और संध्या दीपोत्सव का आयोजन
सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।
कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन एवं सवेरा स्वयंसेवी संगठन के द्वारा आईसीडीएस मुजफ्फरपुर के सहयोग से बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण को लेकर रैली और संध्या दीपोत्सव का आयोजन किया गया इसमें कैलाश सत्यार्थी के संयोजक ने उपस्थित पदाधिकारी एवम कर्मियों को बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि न हीं बाल विवाह करेंगे और नहीं समाज में करने देंगे मौके पर आईसीडीएस डीपीओ चांदनी सिंह उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित थे।













