-विधायक ने किया सड़कों का उद्घाटन, बोले:क्रमबद्ध तरीकों से हो रहा क्षेत्र का विकास
सम्वाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।
सूबे के मुजफ्फरपुर जिले के प्रखंड के सुंदरपुर रतवारा पंचायत के लगूनिया टोला में वार्ड संख्या 5 एवं 6 में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन गायघाट से आरजेडी विधायक निरंजन राय के द्वारा किया गया। इसके बाद विधायक ने प्रखण्ड क्षेत्र के बन्दरा पंचायत के पिपरपतिया टोला में पीसीसी सड़क निर्माण सड़क का उद्घाटन किया।इस दौरान विधायक ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के उनके गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बन्दरा प्रखंड के कई टोले-कस्बों में सड़क नहीं थी।जहां प्रमुखता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास को लेकर उन्होंने खाका तैयार कर ली है और क्रमबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कमिटी सदस्य चन्देश्वर कुशवाहा,जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गाजी शाहनवाज,जिला महासचिव उमेश कुशवाहा,पंसस पति मो. जाहिद,मतलुपुर पश्चिमी की पंसस नशिमा खातून,विधायक प्रतिनिधि विनय यादव,पूर्व प्रमुख दीपक चौधरी,रतवारा पैक्सध्यक्ष प्रमोद कुमार ठाकुर,रामेश्वर कुशवाहा आदि भी थे।












