Advertisement

मुजफ्फरपुर : बन्दरा में विभिन्न रबी फसलों का बीज वितरण

-बन्दरा में विभिन्न रबी फसलों का बीज वितरण

-96प्रतिशत से ज्यादा बीजों का हुआ वितरण
-शेष वितरण भी अविलंब कराने के निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विविध रबी फसल के लिए आवंटित विभिन्न प्रकार के बीजों का वितरण अंतिम चरण में है। कृषि समन्वयक निशांत भारद्वाज ने बताया कि रबी फसल के लिए स्टेट प्लान,प्रत्यक्षण समेत विभिन्न कृषि योजना मद में गेहूं, मक्का,मसूर,राई,चना, मटर के बीजों का आवंटन किया गया था। जिसका वितरण किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक के सत्यापन के बाद वितरण वितरण केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है।

अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार करीब 95प्रतिशत से ज्यादा बीजों का वितरण कर दिए गए हैं,वहीं से शेष बचे बीजों का अविलंब वितरण कराने के विभागीय निर्देश है।