-बन्दरा में विवाहित की हत्या कर शव को जलाया,सूचना पर पहुंची पुलिस
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के बन्दरा में एक विवाहिता(35) की हत्या कर शव को जला दिए जाने से संबंधित मामला सामने आया है। स्वजनों का आरोप है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है तथा जिंदा अवस्था में ही ट्रैक्टर से लाकर शव को जला दिया गया है। हालांकि घटनाक्रम को लेकर पीयर थाने में रविवार की देर शाम तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी। देर शाम पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मृतका की मायके पड़ोसी गायघाट थाना क्षेत्र के कुंभरौल गांव है, जबकि उसका ससुराल पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा गांव है। मायके वालों का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। इस सूचना पर पुलिस बलों को गांव भेजकर मामले की छानबीन कराई गई है।

इस घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजनों के द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर घटनाक्रम को लेकर स्वजनों का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना को लेकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।















