मुजफ्फरपुर: बन्दरा पीएचसी में स्वच्छता कर्मियों का विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
-प्रखण्ड के सौ से ज्यादा कर्मियों की हुई जांच
-विभिन्न स्तरों की जांच के बाद दी गयी चिकित्सीय सलाह एवं दवाएं
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीएचसी में शुक्रवार को प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों का विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में कार्यरत विभिन्न स्तरों की स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उन्हें विभिन्न तरह के जांच के बाद आवश्यक सलाह एवं दबाए दिए गए। प्रखंड के कई चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की टीम इस दौरान सक्रिय थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि साल में इस तरह का आयोजन किया जाता है।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में विभिन्न स्तरों पर काम करने वाले स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है। सौ से ज्यादा कर्मियों की जांच हुई।












