-20 हज़ार घरों में लगे स्मार्ट मीटर
-10हज़ार घरों को 15 अप्रैल तक अपडेट करने का लक्ष्य
-तेजी से कराए जा रहे काम
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक
प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की करवाई तेजी से की जा रही है। प्रखंड के विद्युत जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अब तक 31 हज़ार वैद्य विद्युत उपभोक्ताओं में 20हज़ार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। शेष 10हज़ार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई प्रत्येक दिन की जा रही है।

15 अप्रैल तक सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया जाता है कि प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण हिस्सों से स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने को लेकर शिकायत मिल रही है। इस मामले में जेई ने बताया कि गांव से सटे हुए कुछ टोले- कस्बे हैं। जहां वायरिंग अपडेट नहीं है। वहां डिजिटल मीटर लगाने की कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है या तकनीकी व्यवधान उतपन्न हो रही है।वहां पर स्मार्ट मीटर लगाने की करवाई की जा रही है।












