-बकाया मजदूरी मांगने पर मारपीट एवं छेड़खानी की प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर। दीपक।
जिले के पियर थाना क्षेत्र के उसरा बरियारपुर निवासी संजू देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर मारपीट एवं छेड़खानी से जुड़ा हुआ मामला दर्ज करायी है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 30 अगस्त को करीब 9 बजे दिन में मजदूरी का रुपया बंगाही में रामानंद ओझा उर्फ मुकेश ओझा के यहां मांगने गई थी। उनके यहां 6 महीना से वह काम करती थी। वे घर पर नहीं मिले तो वह घर वापस लौट गयी। कुछ देर बाद रामानंद ओझा उर्फ मुकेश ओझा मोटरसाइकिल से आए और सड़क पर गाड़ी लगाकर दरवाजे पर आकर उसे तथा उसके परिवार के लोगों को भद्दी-भद्दी गाली तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने लगे।

मेरे द्वारा विरोध जताने पर उसे और उसके परिवार के लोगों को मारने लगे । उसका बाल पड़कर घसीटते हुए रोड पर ले आया और कपड़ा फाड़ कर नग्न कर दिया तथा इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। लोगों के आने पर उसकी जान बच सकी। बाद में ग्रामीणों की मदद से उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में कराया गया। मामले में जांच एवं उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।मामले में प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।















