Advertisement

मुजफ्फरपुर: पीयर थाना में जनता दरबार आयोजित

-पीयर थाना में जनता दरबार आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के पीयर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से जुड़े हुए मामलों की सुनवाई की गई। वरीय उप समाहर्ता सह बन्दरा अंचल अधिकारी जुली कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें एक मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया।