Advertisement

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया बन्दरा प्रखण्ड का निरीक्षण,विभिन्न मामलों में त्वरित कार्यवाई के निर्देश

-डीएम ने किया प्रखण्ड का निरीक्षण,विभिन्न मामलों में त्वरित कार्यवाई के निर्देश

-अन्यथा की स्थिति में कार्यवाई की चेतावनी
-प्रखण्ड-अंचल की समीक्षा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को बंदरा प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज मामले को अविलंब इस माह के अंत तक निष्पादन करने का निर्देश दिया । अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार की जुर्माना राशि भी लगाई जा सकती है।उन्होंने बैकलॉग मामले में नोटिस निर्गत कर नियमानुसार कार्यवाई करने का निर्देश दिया।


आवास योजना को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए गए। रोकड़ पंजी को भी अद्यतन करने का निर्देश अंचल और प्रखंड के अधिकारियों को दिया गया। कैश बुक को तीन दिनों में अद्यतन करने को कहा गया है।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी थे।