Advertisement

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शराब तस्करी का खुलासा, 112 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

-मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शराब तस्करी का खुलासा, 112 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म संख्या 1 से 2 के बीच जांच के दौरान एक ट्रॉली बैग से 112 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद, पिता मोहम्मद सलाउद्दीन मोहम्मद एवं दुलारे, पिता मोजिबुर रहमान, दोनों निवासी ग्राम चकनूर, थाना मुफ्फसिल, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।