-गायघाट सामाजिक मंच की बैठक में हुई कमिटी विस्तार
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक।
गायघाट सामाजिक मंच,बंदरा प्रखंड की बैठक बरियारपुर में आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता मंच के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने किया। जिसमें नवरात्री में नवमी के दिन माता चामुंडा स्थान मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन का निर्णय लिया गया।

वहीं जन आशीर्वाद यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरे विधानसभा के 41 पंचायत के प्रत्येक गांव- घर में निकालने का निर्णय लिया गया।प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए दीपक कुमार सिंह, ब्रजेश ठाकुर उर्फ मोना, राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी. विनय कुमार सहनी को उपाध्यक्ष एवं चंदन कुमार ठाकुर, गोविंद कुमार चौधरी, चंदन कुमार, हरिश्चंद्र झा को महासचिव तथा दिलीप पासवान, विनय कुमार पाठक, सोनू कुमार, विद्यानंद ठाकुर को सचिव बनाए गए।यहां मनोज कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉ लखींद्र ठाकुर, अरुण कुमार पंडित, रंजीत ठाकुर,दीपक सिंह,चंदन
ठाकुर, दुर्गा प्रसाद शर्मा,वीरेंद्र कुमार पासवान, पप्पू कुमार सिंह, श्याम किशोर, चंदन कुमार सिंह आदि भी थे।













