Advertisement

मुजफ्फरपुर के बंदरा में 20 सूत्री प्रखंड समिति की बैठक, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

-मुजफ्फरपुर के बंदरा में 20 सूत्री प्रखंड समिति की बैठक, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी।

प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक बुधवार को न्यू बीआरसी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की, जबकि संचालन बीडीओ आमनावसी और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार सिंह ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और नवपदस्थापित पियर एवं हत्था थाना अध्यक्षों का भी सम्मान हुआ। बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और अब तक हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों, जैसे एमओ, पीओ और एफसीआई गोदाम मैनेजर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। मनोज झा ने हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मियों को उचित वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, देवेंद्र पांडेय (गोदाम मैनेजर) की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठे।

मनरेगा में बिचौलियों के प्रभाव को कम करने को लेकर रामनरेश साह ने सुझाव दिए। बैठक में सदस्य बैद्यनाथ पाठक, जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश सहनी, धरवेंद्र सहनी, मोहम्मद कलाम, अभिराम ठाकुर, वंदना देवी, अर्चना देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।