-एमडीडीएम कॉलेज में नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाया हुनर
मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक (2 से 8 अक्टूबर 2026) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का गुरुवार को क्विज प्रतियोगिता के साथ समापन हुआ। इस दौरान स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए।
6 अक्टूबर को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पीजी सेमेस्टर-2 की छात्रा सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूजी सेमेस्टर-7 की छात्रा इरम फातमा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि यूजी सेमेस्टर-1 की छात्राएं सना परवीन और साजिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

7 अक्टूबर को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीजी सेमेस्टर-2 की छात्राएं शिखा कुमारी और गुड़िया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि यूजी सेमेस्टर-1 की छात्रा संस्कृति तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, 8 अक्टूबर को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में पीजी सेमेस्टर-2 की गुड़िया कुमारी और यूजी सेमेस्टर-1 की साइमा फरीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी सेमेस्टर-2 की हिमांशी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि यूजी सेमेस्टर-1 की छात्राएं मेहर परवीन और बिंदिया कुमारी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल के दिशा-निर्देश में किया गया। इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका डॉ. पल्लवी कुमारी एवं डॉ. रचना कुमारी सहित कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वन्यजीवों एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके ज्ञान व रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।













