Advertisement

भगवानपुर चौक से प्रभात तारा अस्पताल जाने वाली सड़क पर जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

-भगवानपुर चौक से प्रभात तारा अस्पताल जाने वाली सड़क पर जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

मुजफ्फरपुर। शहर में जलजमाव की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भगवानपुर चौक से प्रभात तारा स्नेक बाइट अस्पताल जाने वाले रास्ते पर सड़क पर पानी जमा हो गया है। जलजमाव के कारण इस मार्ग से वाहनों के साथ पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है।


सड़क पर पानी जमा रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पैदल राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद इस इलाके में जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क से पानी हटाने की मांग की है।