-मुजफ्फरपुर का मेगा स्वीप इवेंट इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, जिले को मिली बड़ी उपलब्धि
मुजफ्फरपुर। जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब मेगा स्वीप इवेंट के सफल आयोजन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया। इस उपलब्धि को साझा करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
इस प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह उपलब्धि जिले की टीम व जनता की जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मेगा स्वीप इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

कार्यक्रम में इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के ऐडजुडीकेटर श्री नरविजय यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रमाणपत्र सौंपते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और यह पूरे राज्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों, प्रतिभागियों और जागरूक नागरिकों को देते हुए कहा कि चुनावी जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देने में सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रेस वार्ता में जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।












