Advertisement

मुजफ्फरपुर: कांग्रेस ने की लोकसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक

मुजफ्फरपुर।नीरज।

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान मे आज वैशाली लोकसभा प्रभारी प्रधुम्मन राय ने लोकसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक कर बीएलओ की सूची प्राप्त कर अब बूथ लेवल पर राहुल गाँधी के न्याय गारंटी योजना को घर घर तक पहुँचाने का योजना तैयार की । पत्रकार वार्ता करते हुये कहा कांग्रेस पार्टी पुरे प्रदेश मे चुनाव लड़ने की तैयारी कर चूँकी है और महागठबंधन द्वारा जिस लोकसभा क्षेत्र से जिस दल को उम्मीदवार बनाया जायेगा इण्डिया गठबंधन के सभी घटक दल के कार्यकर्ता मिलकर एनडीए को बिहार के चालिसो सीट पर हराने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा हमारे कार्यकर्ता राहुल गाँधी की नारी न्याय गारंटी योजना, यूवा न्याय गारंटी योजना, किसान न्याय गारंटी योजना आदी को बुथ लेवल पर हमारे कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक पहुँचाने का काम सुरू कर चूँके है ।

बैठक मे कृपा शाही , महताब आलम सिद्दकी, अक्षय शुक्ला ,रविशंकर राय, प्रभात पासवान, वरुण कुमार सिंह, अमोद सिंह, प्रेमचंद जयसवाल ,रितेश कुमार सिन्हा ,विक्की चौधरी ,मो चाँद , प्रभात चंद्र आदी उपस्थित थे ।