-गायघाट में 175 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार
गायघाट/दीपक। थाना क्षेत्र के पिलखी-मैठी रोड इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
गायघाट थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या BR01JN4712 को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 175.185 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब में Imperial Blue Grain Whisky शामिल है। इसमें 375 एमएल की 11 कार्टन में 24-24 बोतल यानी 99 लीटर, 180 एमएल की 4 कार्टन में 48-48 बोतल यानी 34.56 लीटर, 750 एमएल की 44 बोतल यानी 33 लीटर तथा 375 एमएल की 23 बोतल यानी 8.625 लीटर शराब शामिल है।
पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। मौके से फरार कारोबारियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।












