Advertisement

मानहानि मामले में अशोक गहलोत को कोर्ट का समन, सात अगस्त को पेश होने का आदेश

-मानहानि मामले में अशोक गहलोत को कोर्ट का समन, सात अगस्त को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली।संवाददाता।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी किया है। कोर्ट ने अशोक गहलोत को सात अगस्त को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया।


न्यायाधीश हरजीत सिंह जसपाल की कोर्ट ने समन जारी किया। शेखावत ने गहलोत के विरुद्ध मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपी थी।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में कथित संजीवनी घोटाले पर टिप्पणी के साथ उन्हें बदनाम करने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था।