-गायघाट में तेजस्वी यादव का काफिला रुका, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व राजद नेता आदर्श सिंह को दिया पार्टी में वापसी का न्योता
दीपक कुमार ।गायघाट
दरभंगा मुजफ्फरपुर NH 27 बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा स्थित राजा लाइन होटल पर राजद के पूर्व नेता आदर्श सिंह उर्फ राजा से तेजस्वी यादव ने काफिला रोककर मुलाकात किया। वे मधुबनी जा रहे थे।मधुबनी जाने के क्रम में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला मुजफ्फरपुर के गायघाट (केवटसा) स्थित राजा लाइन होटल पर रुका।

यहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के आपदा के पूर्व प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा की।पार्टी में वापसी का न्योता दिया। तेजस्वी यादव ने आदर्श सिंह से पार्टी छोड़ने का कारण पूछा और साथ मिलकर संघर्ष करने तथा सरकार बनाने का आह्वान किया। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। होटल परिसर में तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए स्थानीय युवाओं और छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी। संक्षिप्त संवाद के बाद काफिला मधुबनी के लिए रवाना हो गया।












