-मानव तस्करी तथा रेप के आरोप में अजिज राइन को पुलिस ने किया गिरफतार
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
मानव तस्करी ,जवरन बलात्कार तथा यौन्य क्रियाकलाप में संलग्न के आरोप में नेपाल पुलिस ने मधेश प्रदेश गेस्ट हाउस के संचालक मोहम्मद अजिज राइन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23वेला निवासी मोहम्मद अजीज राइन पिछले संसदीय चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन भरा था लेकिन कुछ त्रुटि के कारण उसका नामांकन रद्द हो गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अनुसंधान कर रही है।














