-मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तसवीर, बेबी को लेकर जाहिर की खुशी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर कुछ दिन पहले ही नन्ही राजकुमारी ने जन्म लिया हैं. जिसके बाद कपल सातवें आसमान पर है. दादी नीतू कपूर भी काफी खुश है. फैंस उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब है और उनकी बेटी की फोटो का इंतजार कर रहे है. अब एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद पहली बार पोस्ट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
आलिया भट्ट का लेटेस्ट पोस्ट वायरल:
आलिया भट्ट का लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों बटोर रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपने हाथ में एक कॉफी कप लिए हुए है. इस कप पर लिखा है, ‘मामा.’ इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह मैं. हालांकि एक्ट्रेस इसमें साफ-साफ नहीं दिख रही और कैमरे का सारा फोकस उनके कप पर है.
आलिया भट्ट के पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट:
आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, क्यूट. इसपर एक यूजर ने लिखा, बेबी की तसवीर दिखाओ. एक यूजर ने लिखा, मां बनने पर आपको बधाई. एक यूजर ने लिखा, बच्ची की तसवीर दिखाओ या कम से कम उसका नाम तो बताओ. एक और यूजर ने लिखा, इस नये चैप्टर के लिए आपको बधाई. कई यूजर्स उनसे बेबी का चेहरा दिखाने के लिए कह रहे है।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में:
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को पोस्ट कर बताया था कि उनके घर एक परी ने जन्म लिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा था, हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है और वह कितनी प्यारी बच्ची है. हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है. आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगी. ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी. इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह है. इसके अलावा वो हार्ट ऑफ स्टोन में है, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट और जेमी डोर्नन हैं. उनके पास जी ले जरा भी है, जिसमें कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा है.
















