Advertisement

महिला को मारी गोली, कोर्ट में जमानत रिजेक्ट होने के बाद दिया घटना को अंजाम

चंपारण की खबर::

-महिला को मारी गोली, कोर्ट में जमानत रिजेक्ट होने के बाद दिया घटना को अंजाम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई। महिला अपने घर से बैठका पर जा रही थी। इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी। जख्मी महिला की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के रासमंडल गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। उसने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली लगने से जख्मी लक्ष्मी देवी को परिजनों ने इलाज के लिए मोतिहारी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घायल महिला के पति उमेश सहनी ने बताया कि गांव के ही मूसा साह ने सरकारी विद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था।

जिसकी शिकायत मैंने शिक्षा विभाग को किया था और प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था। जिससे बाद से ही मूसा साह का परिवार दुश्मनी पाले हुआ था। जिसे लेकर विगत जुलाई माह में मनोज साह और मूसा साह सहित पांच लोगों ने मिलकर मेरे भाई हरिओम सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि गुरुवार को उन दोनों लोगों के बेल पर कोर्ट में बहस हुई थी. कोर्ट ने उनके बेल को रिजेक्ट कर दिया। वे लोग पहले भी मुकदमा को मैनेज करने के लिए धमकी दे रहे थे। कल जमानत रिजेक्ट करने के बाद उनलोगों ने मेरी पत्नी को गोली मारी है। इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर गए थे। घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।